They Will Kill Maruti Suzuki! Why Suzuki is Losing Market Share | TATA | Mahindra

पैसेंजर कार सेगमेंट में राज करने वाली maruti suzuki क्या फेल हो जाएगी? भारत की सबसे बड़ी पैसेंजर कार मेकिंग कंपनी maruti suzuki की सेल पिछले कुछ सालों से लगातार गिर रही है। और कई exports का मानना है कि ऐसा होने का मेन रीजन गवर्नमेंट की नई EV पॉलिसी है। 

असल में पेट्रोल के बढ़ते दाम और CLEAN ENERGY के मिशन को पूरा करने के लिए, पिछले कुछ सालों में हमारी सरकार ने Electric Vehicle पर काफी जोर दिया है। और बहुत सी कार मेकिंग कंपनीज जैसे कि Tata, Hyundai और Mahindra ने मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक कार्स लांच भी कर दी है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इस मार्केट की किंग maruti suzuki ने अभी तक अपनी कोई भी EV लांच नहीं की है। 

अब हम आपको बता दें कि 2019 से पहले तक भारत की टोटल ऑटोमोबिल मार्केट में maruti suzuki का मार्केट शेयर 50% से भी ज्यादा था। लेकिन साल दर साल घटते हुए ये नंबर आज करीब 42% के हीं आसपास रह गया है।

why-suzuki-is-losing-market-share

तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम यही बात करेंगे कि दशकों से इंडियन मार्केट को dominate करने वाली maruti suzuki, आख़िर अपना dominance क्यों हो रही है। साथी हम जानेंगे उन कंपनीज के बारे में भी जो कि आने वाले कुछ सालों में maruti suzuki को मार्केट से रिप्लेस कर सकती हैं? तो दोस्तों साल 2022 की अगर बात करें तो तीसरे क्वार्टर में maruti suzuki की डोमेस्टिक व्हीकल सेल करीब 19 परसेंट गिरकर सिर्फ 374481 Unit C रह गई है। जो कि फाइनेंसियल ईयर 2000, 2001 के THIRD QUARTER के बाद अब तक हुई सबसे बड़ी गिरावट है। और इस डाउनफॉल से कंपनी की फाइनेंसियल सिचुएशन के साथ-साथ इसके स्टॉक प्राइस पर भी काफी गहरा असर पड़ा है। असल में दोस्तों maruti suzuki के इस डाउनफॉल का मेन रीजन बदलती हुई मार्केट और electric vehicles हैं।

अब हम आपको बता दें कि 2020 में इंडियन गवर्नमेंट ने NATIONAL ELECTRIC MOBILITY MISSION PLAN लॉन्च किया था। जिसके तहत साल 2030 तक 30% PRIVATE CAR, 70% COMMERCIAL CARS, 40% BUS और 80% TWO & THREE WHEELER को EV में कन्वर्ट करने का एम रखा गया है। गवर्नमेंट के इस मिशन में भागीदार बनते हुए Tata मोटर्स ने सबसे पहले साल 2020 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Nexon EV लॉन्च की थी। और फिर उसके बाद से कई अलग-अलग कार मैन्युफैक्चर्स इंडियन मार्केट में अपनी EV's लॉन्च कर चुके हैं। 

लेकिन maruti suzuki के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ने कहा है, कि अभी उनका इंडियन मार्केट में Electric Vehicle लॉन्च करने का कोई इरादा नहीं है। पहले वो इस EV मार्केट को अच्छी तरह समझेंगे और देखेंगे कि इलेक्ट्रिक कार्स इंडियन मार्केट में कैसा परफॉर्म करती है। और अगर EV's यहां पर सक्सेसफुल होती है, तो ही जाकर 2025 तक maruti suzuki भी अपनी EV लांच करेगी। यानी कि 2025 से पहले इनका EV's लांच करने का कोई इरादा नहीं है।और कहीं ना कहीं लगता है कि maruti suzuki का यही डिसिशन आज उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। 

वेल मार्केट के साथ आगे न बढ़ने की वजह से बहुत सारी बड़ी-बड़ी कंपनियां आज औंधे मुँह गिर चुकी है। जिसका सीधा एग्जांपल हम नोकिया कंपनी के तौर पर देख सकते हैं। और अब मारुति के साथ भी कुछ ऐसा ही होते हुए नजर आ रहा है। क्योंकि इंडियन मार्केट काफी तेजी से बदल रही है, और बहुत से कार कंपनियां maruti suzuki के मार्केट शेयर को ग्रैब करने की तैयारी में बैठी है। तो फिर आइए जानते हैं? कि आखिर कौन सी ऐसी कंपनियां हैं, जो कि आने वाले समय में इंडियन मार्केट के अंदर maruti suzuki को रिप्लेस कर सकती हैं। और क्यों?

1. Tata! मोटर्स दोस्तों क्या आप यकीन कर पाएंगे कि लगातार लॉसेस होने की वजह से, Tata मोटर साल 2020 से पहले तक शट डाउन होने के कगार पर थी। लेकिन फिर साल 2020 में Tata मोटर्स ने इंडियन ऑटोमोबिल मार्केट के अंदर अपनी इलेक्ट्रिक कार Nexon EV को लॉन्च करके, एक जबरदस्त कमबैक किया। और Tata की इस कार ने मार्केट में कुछ ऐसी धूम मचाई। 

इसकी बदौलत Tata मोटर्स आज इंडियन EV मार्केट का करीब 85% शेयर होल्ड करती है।और इस कार के सक्सेस को देखते हुए ही अगले 5 सालों में Tata ने 10 और नई इलेक्ट्रिक कार्स लॉन्च करने वाली है। इसमें Tata Punch, Avinya और Tata Sierra EV जैसे कार्स का नाम शामिल है। 

वैसे Tata के लिए Electric Vehicle लॉन्च करना बाकी कंपनियों के कंपैरिजन में काफी इजी और सस्ता है। क्योंकि Tata मोटर दूसरी कंपनियों पर डिपेंडेंट ना होकर, अपनी ही subsidiary कंपनियों से चार्जिंग स्टेशन बैटरी और EV's दूसरे सभी कॉम्पोनेंट्स बनाती है। और यही वजह है कि Tata की EV's दूसरी कंपनियों की तुलना में कहीं ज्यादा सस्ती और रिलाएबल है। 

Tata मोटर्स के लिए यह strategy बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हुई। और जिस तेजी से Tata मोटर्स ग्रो कर रही है उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा। कि इन फ्यूचर हम Tata को पूरी इंडियन ऑटोमोबिल मार्केट में dominate करते हुए भी देख सकते हैं।

2. Mahindra! दोस्तों इंडियन मार्केट के अंदर Mahindra से बढ़िया और अच्छी SUV's कोई नहीं बना सकता। इनकी SUV's हमेशा से ही नए नए रेकॉर्ड्स बनाती है और तोड़ती रही है। फोर एग्जांपल आप XUV700 को ही देख लीजिए। जब इन्होंने इसे लांच किया तो महज 57 मिनट के अंदर ही 25 हज़ार गाड़ियों की बुकिंग हो गई थी। और इतना ही नहीं जब इन्होंने स्कॉर्पियो-एन को लांच किया तब एक लाख गाड़ियों की बुकिंग के लिए इन्हें बस 30 मिनट लगे थे। 

अब SUV's मार्केट में तो Mahindra का कंट्रोल है ही, लेकिन साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक मार्केट में भी अपनी कार लांच करने का फैसला किया है। दरअसल, इसी महीने यानी कि अक्टूबर में ही Mahindra अपनी xuv400 EV लॉन्च करने वाली है। और कंपनी ने बताया है कि 2024 से लेकर 2026 तक ये पांच और नई इलेक्ट्रिक कार लांच करेंगे, जिसके लिए इन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। साल 2024 में इनका प्लान XUV e8 को लॉन्च करने का है। और फिर 2025 तक Tata की तरह यह भी खुद के बनाए हुए electric vehicles लांच करना स्टार्ट कर देंगे।

यहां तक इसके लिए इन्होंने एक अलग ब्रांड Born Electric की भी शुरुआत की है। अब नो डाउट ऑटोमोबिल मार्केट को लेकर Mahindra के प्लांस बहुत बड़े-बड़े हैं। अब ऐसे में देखना होगा कि Mahindra, अपने इन प्लांस को कितनी अच्छी तरह से एक्जीक्यूट कर पाती है।

3. Hyundai! काफी लंबे समय से इंडिया की सेकंड लार्जेस्ट कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बनी हुई है। अब वैसे तो इनकी Creta, i10, i20 और Verna जैसी पेट्रोल डीजल कार इस मार्केट में काफी ज्यादा फेमस है, लेकिन इसके साथ ही Hyundai ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी एंटर करने के लिए कमर कस ली है।जहां इनकी पहली इलेक्ट्रिक कार Kona अगले साल के फर्स्ट क्वार्टर में लांच होने वाली है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि बहुत ही जल्दी यह अपनी Ioniq 5 को भी लॉन्च करने वाले हैं। यानी की बदलती हुई मार्केट के according Hyundai ने भी, आने वाले समय की तैयारी शुरू कर दी है।

Some other Car Manufacturing Companies 

दोस्तों इन मार्केट लीडर्स के अलावा भी कई ऐसी कंपनियां हैं, जो कि EV सेगमेंट के अंदर काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। और उनमें Kia ने EV6 को लॉन्च करके इस बात को प्रूफ भी किया है। प्रीमियम सेगमेंट में आने वाली यह इलेक्ट्रिक कार, इंडियन मार्केट में काफी ज्यादा पसंद कि जा रही है। और कंपनी का aim हर महीने इसकी दस हजार यूनिट सेल करने का है। Kia के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ Tae-Jin Park का कहना है, कि आने वाले समय में भी इंडियन मार्केट के लिए और भी नई नई इलेक्ट्रिक cars लांच करने वाले हैं। 

यानी कि मार्केट लीडर बनने की दौड़ में Kia भी कहीं से पीछे नहीं है। खैर इस लिस्ट में किया Kia के बाद नाम आता है MG का, जिन्होंने अभी हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक कार ZS EV को लॉन्च किया है। और जल्द ही mg एक मिनी इलेक्ट्रिक कन्वर्टेबल कार को भी इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है। जो कि चीन में तो पहले से ही बहुत सक्सेसफुल रही है। और हो सकता है कि इंडियन मार्केट में भी यह अपनी जगह बना ले। और दोस्तों अब आख़िर में हम जिस कंपनी की बात करने वाले हैं, वह ओला है।

एम सॉरी इस लिस्ट में ओला का नाम सुनकर , आप लोगों को हैरानी जरूर हुई होगी। क्योंकि? ओला ने अभी तक कोई भी अपनी कार लांच नहीं की है। लेकिन कंपनी की तरफ से कहा गया है कि 2024 तक यह अपनी इलेक्ट्रिक कार लांच करने वाले हैं, जिसकी रेंज 500 किलोमीटर से भी ज्यादा होगी। 

वैसे अभी कुछ दिनों पहले ही ओला ने अपना मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला S1 को लॉन्च किया है। और इसके लिए मार्केट से कंपनी को बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। और ऐसे में बहुत से लोग यह उम्मीद करते हैं, कि टू व्हीलर की तरह ही ओला कार EV मार्केट में भी कमाल कर सकती है। 

अब दोस्तों इन सभी चीजों को देखते हुए हम यह कह सकते हैं कि 2025 Actual में Europe Ev's होने वाला है। और यह भी तय है कि ईवीज का ट्रेंड बढ़ने के साथ-साथ फ्यूचर में हमें मार्केट के अंदर बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। अब बदलाव के इस दौर में maruti suzuki अपने इस dominance को कब तक बरकरार रख पाती है। यह देखना वाकई बहुत दिलचस्प होगा।

बाकी हमारी आज की इस पोस्ट में बस इतना ही था। यह पोस्ट आपको कैसी लगी। हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। आपका बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ